Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaRahul Gandhi के वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया...

Rahul Gandhi के वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, बताया गलत और निराधार

Rahul Gandhi Vs EC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थकों के नाम सुनियोजित तरीके से हटाने का आरोप लगाया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर ‘वोट चोरों’ को बचाने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं।

Rahul Gandhi Vs EC: चुनाव आयोग ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरों’ की रक्षा करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार बताया. आयोग ने कहा, ‘राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं. किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि गांधी ने गलत धारणा बनाई है. चुनाव आयोग ने जोर देकर कहा कि संबंधित व्यक्ति का पक्ष सुने बिना कोई भी नाम हटाया नहीं जा सकता.

कांग्रेस के मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस के मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास सुनियोजित तरीके से किया गया. उनके अनुसार, जिनके नाम हटाने के प्रयास हुए और जिनके नाम का इस्तेमाल कर नाम हटाने के आवेदन दिए गए, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी.

CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि CEC ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने और ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ की रक्षा कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, ‘ मैं अपने लोकतंत्र, देश और संविधान से बहुत प्रेम करता हूं और ऐसी कोई बात नहीं करूंगा जो तथ्यों पर आधारित नहीं हो.’

ये भी पढ़ें: IND vs OMAN: अंतिम ग्रुप लीग मैच में ओमान से भिड़ेगा भारत , टीम में देखने को मिल सकते 2 बड़े बदलाव

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image