Sunday, April 26, 2026
HomeLatest News'हम सभी को लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत ', राहुल गांधी...

‘हम सभी को लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत ‘, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बोलीं प्रियंका गांधी, लोगों से किया ये आग्रह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है। उन्होंने लोगों से राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने का आग्रह किया और कहा कि सभी नागरिकों को समझना चाहिए कि देश में क्या हो रहा है।

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है. उन्होंने लोगों से राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने का आग्रह किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि लोगों को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए.

हमें संविधान के लिए लड़ने की ज़रूरत : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से कहा, ‘सभी लोगों का उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हमारे देश में क्या हो रहा है और कैसे निर्वाचन आयोग हमारे देश में चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है. हम सभी को लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत है. हमें संविधान के लिए लड़ने की ज़रूरत है, हमें अपने देश के लिए लड़ने की ज़रूरत है.’

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए ये आरोप

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ तथा ‘वोट चोरों’ की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi के वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, बताया गलत और निराधार

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular