Friday, July 24, 2026
HomeLatest Newsडोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान पर सबसे बड़े हमले की धमकी, बोले-सैन्य...

डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान पर सबसे बड़े हमले की धमकी, बोले-सैन्य तैयारी पूरी, बस अंतिम फैसला लेना बाकी

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में है और अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। इसके जवाब में ईरान ने चेतावनी दी कि हमले जारी रहे तो अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तथा कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया।

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने संभावित सैन्य कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है और अब केवल अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने अभी तक पर्याप्त नुकसान नहीं झेला है.

ईरान का पलटवार

ट्रंप के बयान के बाद ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो उसे इसकी “और भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई से संकट और गहरा होगा. उनके अनुसार, यदि अमेरिका हमले जारी रखता है तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अराघची ने कहा कि मौजूदा संघर्ष का समाधान नए हमलों में नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों में है.

ब्रिटेन भी अलर्ट पर

ब्रिटेन ने भी अपनी सैन्य तैयारियां बढ़ा दी हैं. ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर उसकी सेना देश की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)चेतावनी दे चुकी है कि यदि अमेरिका किसी सैन्य कार्रवाई के लिए ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों का उपयोग करता है, तो उन ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है.

अमेरिका ने 13वीं रात ईरान पर किए हमले

अमेरिका ने गुरुवार को लगातार 13वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए. यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि हमले स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे से पहले समाप्त हो गए. अमेरिकी सेना के अनुसार, इन अभियानों का उद्देश्य ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना है, जिससे वह क्षेत्रीय समुद्री मार्गों से गुजरने वाले असैन्य जहाजों और वाणिज्यिक नौवहन के लिए खतरा पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ई-मित्र WhatsApp सेवा का दायरा बढ़ा, सरकार ने 21 नई सेवाएं की शुरू, जानें कैसे ले सकेंगे लाभ


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image