Thursday, November 19, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump ने आते ही पहले दिन TikTok को दी बड़ी राहत,...

Donald Trump ने आते ही पहले दिन TikTok को दी बड़ी राहत, अमेरिका में इतने दिन के लिए हटा बैन, फैसले के पीछे बताई ये वजह

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं. पद संभालते ही उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं. जिसमें से एक फैसला में उन्होंने TikTok को राहत दी है. उन्होंने टिकटॉक को और समय देने का आदेश दिया और टिकटॉक पर बैन को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया है. ट्रंप ने वीडियो साझा करने वाले मंच ‘टिकटॉक’ के संचालन को 75 दिन बढ़ाने संबंधी एक शासकीय आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर किए. बता दें कि अमेरिका में ‘टिकटॉक’ के 17 करोड़ उपयोगकर्ता हैं.

टिकटॉक को 75 दिन की राहत

ट्रंप की ओर से हस्ताक्षरित शासकीय आदेश में कहा गया, ”मैं अटॉर्नी जनरल को निर्देश दे रहा हूं कि आज से 75 दिन की अवधि के लिए टिकटॉक पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए कोई कदम न उठाए जाएं ताकि मेरे प्रशासन को उचित प्रस्ताव तैयार करने का अवसर मिले जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा हो साथ ही ऐसे मंच का संचालन अचानक बंद होने से रोका जा सके जिसका इस्तेमाल लाखों अमेरिकी करते हैं.”

अमेरिका में क्यों बैन हुआ था टिकटॉक ?

पिछले साल अप्रैल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडने ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस बिल को सदन और सीनेट में व्यापक द्विदलीय बहुमत द्वारा पारित किया गया था. विधेयक के जरिए टिकटॉक की मूल कंपनी ByteDance को ऐप से अलग होने या अमेरिकी एप स्टोर से प्रतिबंद का सामना करने के लिए 270 दिन का समय दिया गया था. इसके लिए अंतिम तारीख 19 जनवरी थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image