Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTrump Tariff On Movies: ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, अमेरिका के...

Trump Tariff On Movies: ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर लगाया 100% शुल्क, जानें भारत पर कितना असर ?

Trump Tariff On Movies: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने देश के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप का यह फैसला भारतीय फिल्म उद्योग समेत वैश्विक मनोरंजन जगत को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने फर्नीचर आयात पर भी शुल्क लगाने का ऐलान किया है।

Trump Tariff On Movies: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है. उन्होंने सोमवार को देश के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की, जिससे भारतीय फिल्म उद्योग पर असर पड़ने की संभावना है. ट्रंप ने फर्नीचर आयात पर शुल्क लगाने का भी फैसला किया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट किया, ‘हमारा फिल्म निर्माण व्यवसाय अन्य देशों द्वारा चुरा लिया गया है, ठीक वैसे ही जैसे ‘किसी बच्चे से कैंडी’ चुरा लिया गया हो. कैलिफोर्निया को इस वजह से विशेष रूप से नुकसान पहुंचा है. इस लंबे समय से चली आ रही, कभी न खत्म होने वाली समस्या को हल करने के लिए, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा रहा हूं.’

भारत पर कितना पड़ेगा असर

इस निर्णय से भारतीय फिल्म उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है क्योंकि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं, जिसके कारण यह देश भारतीय फिल्मों के लिए अग्रणी बाजारों में से एक है.

फार्मा प्रोड्क्ट पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने हाल ही में फार्मा प्रोडक्ट के आयात पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. उन्होंने घोषणा की थी की ब्रांडेड और पेटेंट दवा उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा, जो कि 1 अक्टूबर से लागू होगा. अमेरिका के इस फैसले का असर भारत पर दिखेगा. खासकर उन कंपनियों पर, जो अमेरिका को दवाएं निर्यात करती हैं. भारत की दवा कंपनियों का अमेरिका को निर्यात करीब 31 फीसदी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular