Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsVijay Kumar Malhotra: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन,...

Vijay Kumar Malhotra: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका पिछले कुछ दिनों से एम्स (AIIMS), दिल्ली में इलाज चल रहा था।

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया. मल्होत्रा का पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज चल रहा था. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस बात की जानकारी दी है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कही ये बात

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा, ‘बेहद दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ​​का आज सुबह निधन हो गया. उनका जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल था. जनसंघ के दिनों से ही उन्होंने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए अथक प्रयास किए. उनका जीवन हमेशा से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है और आगे भी रहेगा.’

कौन थे विजय कुमार मल्होत्रा ?

मल्होत्रा ​​दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे. BJP ने 2008 में उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार बनाया था. 1999 के आम चुनाव में उन्होंने मनमोहन सिंह को हराया था. 2004 के आम चुनाव में मल्होत्रा BJP के अकेले प्रत्याशी थे जिन्होंने दिल्ली में जीत हासिल की थी.

अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

मल्होत्रा ​​के निधन से एक दिन पहले ही दिल्ली भाजपा को दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग पर एक स्थायी कार्यालय मिला था, जिसका उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था. पार्टी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सुबह लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर उनके आधिकारिक आवास 21, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड लाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Trump Tariff On Movies: ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर लगाया 100% शुल्क, जानें भारत पर कितना असर ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image