Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDelhi-NCR : स्कूलों में बम की धमकी मामले में दिल्ली पुलिस का...

Delhi-NCR : स्कूलों में बम की धमकी मामले में दिल्ली पुलिस का आया बड़ा बयान,वायरल व्हाट्सएप मैसेज को लेकर कही बड़ी बात, जानिएं क्या कहा ?

नई दिल्ली, स्कूलों में बम होने के बारे में कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में किए जा रहे झूठे दावों पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि इन संदेशों में कोई सच्चाई नहीं है.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप पर सामने आए उन ऑडियो संदेशों पर विश्वास न करें जिनमें दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम होने के झूठे दावे किए गए हैं.

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा ?

दिल्ली पुलिस की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘व्हाट्सएप और अन्य चैट ग्रुप पर कुछ ऑडियो संदेश भेजे जा रहे हैं कि कुछ स्कूलों में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पाई गईं हैं.बयान में कहा गया, ‘ये संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया अन्य लोगों को भी बताएं कि ये संदेश झूठे हैं.’

200 स्कूलों को मिला था धमकी भरा ईमेल

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के लगभग 200 स्कूलों को बुधवार को एक समान धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि उनके परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं. इससे बड़े स्तर पर अफरा-तफरी मच गई और घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े. अधिकारियों की तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला जिसके बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image