Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Open : बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी,सेंसेक्स 204,निफ्टी में...

Share Market Open : बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी,सेंसेक्स 204,निफ्टी में 57 अंक की बढ़त,जानें किन कंपनियों के शेयर में फायदा,नुकसान ?

मुंबई, अप्रैल में GST संग्रह के रिकॉर्ड 2 लाख करोड़ के पार रहने और विदेशी पूंजी के प्रवाह से निवेशकों की आशावादी धारणा के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में उछाल आया.BSE का 30 शेयर वाला सूचकांक Sensex 204.88 अंक चढ़कर 74,687.66 अंक पर पहुंच गया. एनएसई Nifty 57.35 अंक की बढ़त के साथ 22,662.20 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर रहे फायदे में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे.

इन कंपनियों के शेयरों में नुकसान

कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, विप्रो और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे.अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image