Wednesday, July 1, 2026
HomeIndiaसीने पर डिंपल यादव का टैटू गुदवाकर अखिलेश यादव से बोला युवक-...

सीने पर डिंपल यादव का टैटू गुदवाकर अखिलेश यादव से बोला युवक- ‘भाभी से एक बार मिलवा दीजिए’

आजमगढ़ में अखिलेश यादव के दौरे के दौरान एक युवक ने अपने सीने पर डिंपल यादव का टैटू दिखाकर उनसे मिलने की गुजारिश की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नेताओं के प्रति समर्थकों की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। एक युवक ने अपने सीने पर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का टैटू गुदवाकर अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात कराने की गुजारिश कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव अपने समर्थकों से घिरे हुए हैं। इसी दौरान एक युवक अपनी शर्ट के बटन खोलकर सीने पर बना डिंपल यादव का टैटू दिखाता है और बार-बार कहता है, “भईया, आपने डिंपल भाभी से मिलवाने का वादा किया था, एक बार मिलवा दीजिए।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग युवक की दीवानगी पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव की प्रदेशभर में बड़ी संख्या में समर्थक हैं। उनके प्रशंसकों की दीवानगी पहले भी कई बार चर्चा का विषय बन चुकी है।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी दीवानगी

इससे पहले औरैया जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रामपाल यादव और उनकी पत्नी प्रीति यादव भी चर्चा में आए थे। प्रीति यादव ने अपनी बाजू पर डिंपल यादव का टैटू गुदवाया था, जबकि रामपाल यादव ने अपने सीने पर अखिलेश यादव का टैटू बनवाया था। दोनों दंपति खुद को सपा प्रमुख और डिंपल यादव का बड़ा समर्थक बताते हैं।

आजमगढ़ का यह ताज़ा मामला एक बार फिर नेताओं के प्रति समर्थकों की अनोखी दीवानगी को चर्चा में ले आया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image