Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी है। इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। पहले दिन से ही अक्षय कुमार की फिल्म पर खतरा बन मंडराने वाली मूवी का 5वें दिन का कनेक्शन सामने आ चुका है, जिसमें सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

मंगलवार को ‘धमाल-4’ की इतने करोड़ की कमाई
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘धमाल-4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 10 जुलाई को 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। इसके बाद शनिवार को 22.5 करोड़ और रविवार को 28.5 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन दर्ज किया। हालांकि सोमवार को वर्किंग डे का असर देखने को मिला और फिल्म की कमाई घटकर 8.75 करोड़ रुपये रह गई। इसके बावजूद शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
हालांकि, मंगलवार को एक बार फिर से फिल्म ने तगड़ी कमाई की है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई में 8.6 पर्सेट की ग्रोथ देखने को मिली और मूवी ने अभी तक 9.50 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया।

वर्ल्ड वाइड स्तर पर किया 100 करोड़ का आकड़ा पार
‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसकी नजर घरेलू बॉक्स ऑफिस के 100 करोड़ क्लब पर है। अब तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने के लिए इसे केवल 17 करोड़ रुपये की और जरूरत है।
वैश्विक स्तर पर ‘धमाल 4’ ने अब तक 115.44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिलचस्प बात यह है कि समीक्षकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म को लगातार अच्छी ऑक्यूपेंसी मिल रही है, जिससे इसकी कमाई में मजबूती बनी हुई है। थिएटर रन पूरा होने के बाद ‘धमाल 4’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जाएगा।



