Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsDelhi Liquor Scam : CBI ने के. कविता को दिल्ली की राउज...

Delhi Liquor Scam : CBI ने के. कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया,मांगी 5 दिन की हिरासत,याचिका पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली आबकारी नीति के कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को शुक्रवार को यहां एक अदालत के समक्ष पेश किया और उनकी 5 दिन की पुलिस हिरासत मांगी. बहरहाल,अदालत ने सीबीआई की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद से तिहाड़ जेल में हैं.

‘सवालों के जवाब नहीं दे रहीं के कविता’

सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और सवालों का जवाब देने से बच रही हैं. आरोपी के वकील नितेश राणा ने सीबीआई की याचिका का विरोध करते हुए इस गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया. सीबीआई अधिकारियों ने एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद हाल में जेल के अंदर कविता से पूछताछ की थी.

BRS नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी.आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे.ईडी ने कविता (46) को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular