Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsCBI ने Sandeshkhali में शिकायतें दर्ज कराने के लिए Email आईडी जारी...

CBI ने Sandeshkhali में शिकायतें दर्ज कराने के लिए Email आईडी जारी की,बिना डरे शिकायत करने की अपील

नई दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन पर कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक ई-मेल आईडी जारी किया है.अधिकारियों ने बताया कि यह ई-मेल आईडी उत्तर 24परगना जिले के संदेशखाली के लोगों के लिए शिकायत दर्ज कराने के वास्ते एक मंच के तौर पर काम करेगा.

सीबीआई ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ की ओर से 10 अप्रैल 2024 को पारित आदेश के अनुपालन में CBI ने एक समर्पित ई-मेल बनाया है जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन पर कब्जे के संबंध में संदेशखाली के लोगों की शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं.’’

बयान में कहा गया है कि जिलाधिकारी से भी अनुरोध किया गया है कि वे इलाके में संबंधित ई-मेल आईडी के बारे में प्रचार करें और व्यापक प्रसार वाले स्थानीय अखबारों में एक सार्वजनिक सूचना भी जारी करें.’’

बता दें कि उच्च न्यायालय ने बुधवार को संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और भूमि कब्जा करने के आरोपों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आदेश देते हुए कहा था कि न्याय के हित में ‘‘निष्पक्ष जांच’’ आवश्यक है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular