Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDelhi Coaching Incident Update: ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में 5 और...

Delhi Coaching Incident Update: ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में 5 और लोगों की गिरफ्तारी,अब तक इतने लोग पकड़े गए

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की 4 मंजिला इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत होने के मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है.दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ‘बेसमेंट’ का मालिक भी शामिल है. इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है.

कोचिंग के मालिक की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के मालिक और समन्वयक को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था.पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इमारत की प्रत्येक मंजिल का मालिक अलग-अलग व्यक्ति है.उन्होंने कहा,”राजेंद्र नगर में कोचिंग संस्थान की इमारत में अचानक पानी भरने के मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.इसमें ‘बेसमेंट’ का मालिक और उस वाहन का चालक भी शामिल है, संभवत: जिसके कारण इमारत का गेट क्षतिग्रस्त हो गया (इसकी वजह से ‘बेसमेंट’ में पानी भर गया).

पुलिस ने बताया कि कार बारिश के पानी में चल रही थी, जिसके कारण पानी का बहाव बढ़ गया और ‘बेसमेंट’ का दरवाजा टूट गया.अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image