Friday, June 5, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentन्यू जर्सी में पर्यटकों के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने BIG B!,फैन...

न्यू जर्सी में पर्यटकों के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने BIG B!,फैन ने घर के बाहर लगाई थी अमिताभ बच्चन की प्रतिमा,गूगल मैप ने दिलाई खास पहचान

वाशिंगटन, अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी द्वारा उसके घर के बाहर स्थापित बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आदमकद प्रतिमा को गूगल मैप ने पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र के रूप में सूचीबद्ध किया है.गोपी सेठ ने न्यूयॉर्क में मैनहट्टन से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण में एडिसन शहर स्थित अपने आवास के बाहर अगस्त 2022 में बच्चन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी.

अमिताभ की प्रतिमा के चलते बना आकर्षण का केंद्र

सेठ ने पीटीआई से रविवार को कहा, ”अमिताभ बच्चन की प्रतिमा के कारण हमारा घर पर्यटकों को आकर्षित करने वाले सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक बन गया है.गूगल सर्च द्वारा मान्यता प्राप्त होने के बाद इस जगह पर आने वाले लोगों की संख्या रोजाना बढ़ रही है.”

प्रशंसक प्रतिमा के साथ लेते हैं सेल्फी

जाने-माने भारतीय अभिनेता के प्रशंसक इस स्थान पर आकर तस्वीरें एवं ‘सेल्फी’ लेते हैं और उन्हें ‘इंस्टाग्राम’ एवं ‘एक्स’ जैसे सोशल मीडिया मंचों पर साझा भी करते हैं.सेठ ने प्रतिमा को देखने आए प्रशंसकों के कुछ वीडियो भी साझा किए.

दुनिया भर से बच्चन के प्रशंसक प्रतिमा को देखने आते हैं

सेठ ने कहा,”दुनिया भर से बच्चन के प्रशंसक प्रतिमा को देखने आते हैं.प्रतिदिन 20 से 25 कार में परिवार आते हैं.यहां आने वाले लोग इस महान अभिनेता की प्रशंसा करते हुए अक्सर यहां पत्र छोड़कर जाते हैं.हमारा घर बच्चन की वैश्विक लोकप्रियता का प्रमाण है और दुनिया के हर कोने से आए उनके प्रशंसकों का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image