Friday, October 30, 2026
HomeIndiaDelhi Blast Case में NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में 10 जगहों...

Delhi Blast Case में NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में 10 जगहों पर चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Delhi Blast Case: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में NIA ने बड़ा एक्शन लेते हुए कश्मीर घाटी के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में 10 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। जांच ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों पर केंद्रित है।

Delhi Blast Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट को लेकर कश्मीर घाटी में बड़े स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट में शामिल ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में सोमवार को कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है.

मौलवी इरफान वागे के आवास पर छापा

अधिकारियों ने बताया कि NIA की टीमों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के आवास पर छापा मारा. वागे का नाम कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और हाल ही में सामने आए ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल में लोगों की शामिल करने के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है.

उसे अक्टूबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और NIA ने पिछले महीने कार विस्फोट मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था. इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे.

डॉ. अदील अहमद राठेर के आवास की तलाशी ली

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और सम्बूरा इलाकों में भी छापे मारे गए. उन्होंने बताया कि ये स्थान दिल्ली कार विस्फोट मामले से जुड़े लोगों से संबंधित हैं. इसके अलावा जांच एजेंसी ने डॉ. अदील अहमद राठेर के आवास की तलाशी ली, जिन्हें नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: साल के आखिरी महीने की शुरुआत में सुबह-सुबह मिली खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर का रेट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image