Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, Sensex रिकॉर्ड स्तर पर,...

Stock Market Today: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, Sensex रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी ऑल टाइम हाई पर, जानें किन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान ?

जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2% GDP ग्रोथ के बाद बाजार में जोरदार तेजी दिखी। सेंसेक्स 452 अंक उछलकर 86,159 के रिकॉर्ड स्तर पर और निफ्टी 26,325 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा।

Share Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. देश की अर्थव्यवस्था के जुलाई-सितंबर तिमाही में उम्मीद से अधिक 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने के बाद निवेशकों की धारणा को बल मिला है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 452.35 अंक चढ़कर 86,159.02 अंक पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड स्तर है. एनएसई निफ्टी 122.85 अंक की बढ़त के साथ 26,325.80 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अडाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 गिरावट में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,795.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,148.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: Delhi Blast Case में NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में 10 जगहों पर चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image