Saturday, November 7, 2026
HomeLatest Newsकांग्रेस ने राहुल गांधी को आतंकवादी बताने वाले रेल राज्य मंत्री बिट्टू...

कांग्रेस ने राहुल गांधी को आतंकवादी बताने वाले रेल राज्य मंत्री बिट्टू समेत 4 अन्य नेताओं की पुलिस से की शिकायत, माकन बोले-”हम डरने वाले नहीं”

नई दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित और धमकी भरे बयान देने के लिए बुधवार को यहां केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यहां तुगलक रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

”राहुल गांधी,कांग्रेस धमकियों से डरने वाले नहीं”

माकन ने कहा कि राहुल गांधी को जान से करने की धमकी दी जा रही है क्योंकि वह दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा गरीबों के हित में और संविधान बचाने की बात करते हैं. माकन ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.

कांग्रेस ने इन नेताओं के खिलाफ की FIR दर्ज करने की मांग

कांग्रेस ने बिट्टू, भाजपा नेता तरविंदर मारवाह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह तथा शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, 352, 353, 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

इन नेताओं ने दिए थे विवादास्पद बयान

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की थी और उन्हें देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी बताया था. भाजपा नेताओं रघुराज सिंह, मारवाह और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के बारे में विवादास्पद बयान दिए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image