Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDelhi सीएम पद से इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सरकारी...

Delhi सीएम पद से इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सरकारी आवास, सुरक्षा को लेकर आप ने जताई चिंता

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह के अंदर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे. सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी लौटा देंगे. बता दें कि केजरीवाल आप विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल सचिवालय गए थे.

सुरक्षा को लेकर आप ने जताई चिंता

संजय सिंह ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल ने कल इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मिलने वाली सुरक्षा सहित सभी सुविधाएं लौटा देंगे और लोगों के बीच एक आम आदमी की तरह रहेंगे. हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि पहले भी कई बार उन पर हमला करने की कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन वह नहीं माने.उन्होंने कहा,”वह 6 महीने जेल में रहे हैं, भगवान ने उन्हें तब भी बचाया था और भगवान उन्हें अब भी बचाएंगे.”आप नेता ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल कहां रहेंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image