Saturday, August 8, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessवाणिज्यिक कर विभाग ने व्यापारियों को E-Tax Officer Module की दी जानकारी

वाणिज्यिक कर विभाग ने व्यापारियों को E-Tax Officer Module की दी जानकारी

जयपुर। वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान की ओर से शुक्रवार को सीतापुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (AS-1), सीतापुरा में व्यापारियों के लिए संवाद एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीतापुरा, प्रहलादपुरा, शिवदासपुरा और रामचंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्रों के व्यापारियों को विभाग की प्रमुख प्रवर्तन कार्रवाइयों की जानकारी देने तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त आनंदी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), राज्य कर संभाग-द्वितीय, जयपुर के मार्गदर्शन में किया गया। संगोष्ठी में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापारियों को ITMS के E-Tax Officer Module की कार्यप्रणाली, इसकी प्रमुख विशेषताओं और इसके माध्यम से कर अनुपालन को सरल एवं पारदर्शी बनाने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मॉड्यूल करदाताओं और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ प्रक्रियाओं को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने में सहायक है। साथ ही हाल के दिनों में विभाग द्वारा की गई प्रमुख प्रवर्तन कार्रवाइयों की जानकारी भी साझा की गई, ताकि व्यापारी कर नियमों की बेहतर समझ विकसित कर सकें और स्वैच्छिक अनुपालन को अपनाएं।

संगोष्ठी में विशेष आयुक्त विनोद मेहता, अतिरिक्त आयुक्त कांती लाल जासोल, संयुक्त आयुक्त नेमी चंद शर्मा, सहायक आयुक्त आशीष कूलवाल तथा राजेश यादव मौजूद रहे। उद्योग जगत की ओर से सीतापुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें एसआईए एवं यूकोरी के अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, आईपीपी के पूर्व अध्यक्ष राजीव दीवान तथा एसआईए के मुख्य संगठनात्मक सचिव प्रेमचंद खत्री प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि E-Tax Officer Module कर अनुपालन को अधिक आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। व्यापारियों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image