Sunday, November 1, 2026
HomeUser Interest CategoryPoliticsममता बनर्जी से मिले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, आंदोलन में समर्थन के...

ममता बनर्जी से मिले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, आंदोलन में समर्थन के लिए जताया आभार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने NEET पेपर लीक और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी का आभार जताया।

अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी के पहले आंदोलन के दौरान ममता बनर्जी ने युवाओं का मजबूती से साथ दिया था। उन्होंने बताया कि जब सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब भी ममता बनर्जी उनके समर्थन में खड़ी रही थीं।

मुलाकात के बाद दीपके ने स्पष्ट किया कि सीजेपी रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली में औपचारिक रूप से शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संगठन है और अपनी अलग पहचान बनाए रखना चाहती है। हालांकि, वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठनों को सीजेपी का समर्थन जारी रहेगा।

वहीं, ममता बनर्जी ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और युवा कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं ने एसआईआर, मतदाता सूची और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। ममता बनर्जी ने आंदोलन के दौरान युवाओं के संघर्ष की तारीफ करते हुए अभिजीत दीपके और सीजेपी कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल आने तथा वहां कार्यक्रम आयोजित करने का न्योता भी दिया। यह मुलाकात दिल्ली में इंडी एलाइन्स की रैली से एक दिन पहले हुई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image