Wednesday, July 22, 2026
HomeIndia'लाठीचार्ज के Video देखने का समय नहीं', CJP के मार्च में प्रदर्शनकारी...

‘लाठीचार्ज के Video देखने का समय नहीं’, CJP के मार्च में प्रदर्शनकारी छात्रों की पिटाई मामले पर CJI का जल्द सुनवाई से इनकार

Supreme Court On CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संसद मार्च के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के मामले में दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है।

Supreme Court On CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया. यह याचिका मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष पेश की गई थी.

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत से छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो देखने का अनुरोध किया. इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है. जब वकील ने दोबारा वीडियो देखने का आग्रह किया, तब मुख्य न्यायाधीश ने कहा-‘हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए.’

संसद मार्च के दौरान हुई थी पुलिस कार्रवाई

यह याचिका 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के संदर्भ में दायर की गई है. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़े थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया था. इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और छात्र घायल हुए थे.

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी ?

दरअसल 15 मई को एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं.’ इसके बाद ही अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक अकाउंट बनाया था, जिसके बाद यह समूह छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय हुआ।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में लाल चौक के पास आतंकी हमला, एक जवान शहीद, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image