Sunday, September 20, 2026
HomeIndiaसौना बाथ में बिगड़ी तबीयत, एशियन गेम्स से बाहर हुए MMA फाइटर...

सौना बाथ में बिगड़ी तबीयत, एशियन गेम्स से बाहर हुए MMA फाइटर वरुण सान्याल

भारतीय MMA खिलाड़ी वरुण सान्याल एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। 77 किलो वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल से पहले उन्हें मेडिकली अनफिट घोषित कर दिया गया।

भारतीय MMA खिलाड़ी वरुण सान्याल एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। 77 किलो वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल से पहले उन्हें मेडिकली अनफिट घोषित कर दिया गया। मुकाबले के लिए वजन कम करने के दौरान सौना बाथ लेते समय वरुण की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और मेडिकल टीम तक पहुंचाने में मदद की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया।

वरुण को प्रीलिमिनरी राउंड में बाई मिली थी और वह सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। उनका मुकाबला बहरीन के मुखम्मद नबीयेव से होना था। 27 वर्षीय वरुण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के बेटे हैं। जापान पहुंचने के बाद एक्रेडिटेशन और कमरे से जुड़ी परेशानियों के कारण भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

MMA में बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु जैसी अलग-अलग मार्शल आर्ट्स की तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image