Wednesday, July 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Crash : कच्चे तेल की आग में झुलसा बाजार, सेंसेक्स...

Stock Market Crash : कच्चे तेल की आग में झुलसा बाजार, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 715 अंक और निफ्टी 191 अंक टूटकर बंद हुए। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिका-ईरान तनाव, कमजोर रुपये और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी नुकसान में रहे।

Stock Market Crash : मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के दबाव में बीएसई सेंसेक्स 715 अंक टूटकर 76,755.05 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 191 अंक फिसलकर 23,996.25 पर आ गया। बाजार में बैंकिंग, आईटी और मिडकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित रही। कारोबार के दौरान एक समय यह 828.92 अंक लुढ़क कर 76,641.19 अंक पर आ गया था। इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ।

मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.33 प्रतिशत लुढ़का जबकि छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप 1.16 प्रतिशत नीचे आया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और हूती समूह के दुनिया के महत्वपूर्ण पोत परिवहन मार्ग को बाधित करने से तेल की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और रुपया कमजोर हुआ है, जिसके चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

इन कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में प्रमुख रूप से गिरावट आई। वहीं लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टाइटन बढ़त बनाने वाली कंपनियों में शामिल रहे। बीएसई में सूचीबद्ध 2,780 शेयरों में गिरावट आई जबकि 1,458 शेयर बढ़त में रहे। 180 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक तेल मानक, ब्रेंट क्रूड की कीमत 4.68 प्रतिशत चढ़कर 95.27 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, कच्चे तेल के दाम में तेजी और पश्चिम एशिया में लगातार तनाव बने रहने के कारण निवेशकों के जोखिम लेने से बचने की धारणा से घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मानक सूचकांक पर पूरे सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। ज्यादातर क्षेत्रों में व्यापक गिरावट ने पहली तिमाही के नतीजों की उत्साहजनक शुरुआत को हल्का कर दिया। उन्होंने कहा कि निवेशकों का ध्यान वृहद आर्थिक हालात पर बना रहा, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और दवा आयात पर संभावित अमेरिकी शुल्क को लेकर नई चिंताओं ने धारणा को प्रभावित किया।

एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कारोबार में एफआईआई ने 1,650.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 238.41 अंक यानी 0.31 प्रतिशत टूटकर 77,470.11 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 24,187.70 अंक पर रहा था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image