Wednesday, July 22, 2026
HomeIndiaजम्मू कश्मीर के अनंतनाग में लाल चौक के पास आतंकी हमला, एक...

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में लाल चौक के पास आतंकी हमला, एक जवान शहीद, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी

Anantnag Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन शहीद हो गए। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पूरे इलाके में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Anantnag Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन शहीद हो गए. प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

हमले में हेड कांस्टेबल शहीद

अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

व्यस्त बाजार में हुआ हमला

जिस स्थान पर यह हमला हुआ, वह अनंतनाग शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. फिलहाल सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में अभियान चला रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने लाल चौक तथा आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की सघन जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और वारदात के बाद वे किस दिशा में फरार हुए.

ये भी पढ़ें: SC-ST वर्ग के विरुद्ध अपराध करने वालों पर कठोरता से कार्रवाई की जाए : सीएम भजनलाल शर्मा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image