Friday, October 30, 2026
HomeIndiaIndia Pakistan Ceasefire : भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान, अमेरिकी...

India Pakistan Ceasefire : भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भारत सरकार ने लगाई मुहर

India-Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर सहमति जता दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे की पुष्टि करते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत के बाद 5 बजे से सभी सैन्य गतिविधियां जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति बन गई है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3.35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दी संघर्ष विराम की जानकारी

भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं.”

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने संघर्ष विराम को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा-“पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं.”

इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात की. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रुबियो ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को गलत अनुमान लगाने से बचने के लिए तनाव कम करने और प्रत्यक्ष संवाद को फिर से स्थापित करने के तरीके तलाशने की आवश्यकता है.

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से बातचीत हुई. भारत का दृष्टिकोण हमेशा से ही संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image