Friday, October 30, 2026
HomeIndiaIndia pakistan War: जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान की कायराना हरकत,...

India pakistan War: जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान की कायराना हरकत, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की गोलीबारी, BSF के 8 जवान घायल

India Pakistan War: जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई गोलीबारी में BSF के 8 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

India Pakistan War: पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कायराना हरकत की है. पाक सेना ने बॉर्डर पर अचानक से फायरिंग कर दी. जिसमें BSF के 8 जवान घायल हो गए हैं और घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है.

BSF के 8 जवान घायल

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 8 जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि यह घटना आरएस पुरा सेक्टर में हुई. सैनिकों को निकटवर्ती सैन्य चिकित्सा केन्द्र में ले जाया गया है.

उरी और गुरेज सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन

इसके साथ ही पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के उरी और गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर के चरुंडा और हथलंगा इलाकों को निशाना बनाया.

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के बागटोर इलाके में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इन जगहों पर भारी गोलीबारी जारी है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

बता दें कि बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई भारी गोलाबारी में शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई थी और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए थे.

इसे भी पढ़ें: India Pakistan Tension: बढ़ते तनाव के बीच मोदी सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को ‘एक्ट ऑफ वॉर मानेगा’ भारत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image