Wednesday, October 28, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentBrazilian Model Larissa: हरियाणा में 'वोट चोरी' के दावे में राहुल गांधी...

Brazilian Model Larissa: हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के दावे में राहुल गांधी ने जिस ब्राजील की मॉडल का किया जिक्र, उसने वीडियो जारी कर खुद बताई पूरी सच्चाई, जानें क्या कहा ?

Brazilian Model Larissa: राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के दावे में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र हुआ था, उसने अब खुद वीडियो जारी कर सच्चाई बताई है। मॉडल लारिसा ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि उनकी पुरानी मॉडलिंग फोटो का इस्तेमाल भारत में चुनाव में फर्जी वोटिंग के लिए किया गया।

Brazilian Model Larissa: राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का दावा किया. इस दौरान उन्होंने ब्राजील की एक मॉडल का भी जिक्र किया. जिसके बारे में राहुल गांधी ने कहा कि इस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल हरियाणा चुनाव में 10 बूथों पर 22 फर्जी वोट डालने में किया गया.

राहुल गांधी के ब्राजील की मॉडल को लेकर आए इस बयान के बाद से सभी ये जानना चाहते थे की आखिर ये मॉडल है कौन. अब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फोटो के इस्तेमाल को लेकर ब्राजीलियाई मॉडल का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की राजनीति से उनका कोई लेना देना नहीं है.

ब्राजीलियाई मॉडल ने वीडियो जारी कर बताई सच्चाई

जिस ब्राजीलियाई मॉडल का राहुल गांधी ने जिक्र किया उसका नाम लारिसा है. मॉडल ने वीडियो जारी कर कहा है कि दोस्तों, मुझे यह सुनकर बहुत हैरानी हुई कि मेरी पुरानी फोटो का इस्तेमाल भारत में वोटिंग के लिए किया गया. मैं तब जवान थी और यह फोटो मेरे शुरुआती मॉडलिंग के दिनों की पुरानी स्टॉक फोटो है. लारिसा ने कहा अब वह मॉडल नहीं हैं. ‘

ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी वीडियो में कहा कि मेरा भारत की राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. मेरी फोटो एक स्टॉक प्लेटफॉर्म से खरीदी गई और इसे मेरी जानकारी के बिना इस्तेमाल किया गया. यह मैं नहीं हू. मैं कभी भारत नहीं गई. उन्होंने कहा-मैं ब्राजील की डिजिटल इंफ्लुएंसर और हेयरड्रेसर हूं और मुझे भारतीय लोग बहुत पसंद हैं.

कुछ भारतीय शब्द सीखना चाहती हैं लारिसा

ब्राजीलियन मॉडल ने वीडियो में यह भी कहा कि वह कुछ भारतीय शब्द सीखने की कोशिश कर रही हैं. ताकि मैं भारत में और ज्यादा फेमस हो सकूं. उन्होंने कहा कि अभी तो बस नमस्ते ही जानती हैं. लेकिन वो कुछ शब्द सीखेंगी और उनका इस्तेमाल वीडियो में करेंगी और भारत में पॉपुलर हो जाएंगी.

भारतीय पत्रकारों ने की संपर्क की कोशिश

लारिसा ने यह भी बताया किया कि कई भारतीय पत्रकारों ने उनसे सीधे संपर्क किया. कुछ रिपोर्टरों ने उनके वर्कप्लेस पर पहुंचकर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कहा, वहीं अन्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनका रिएक्शन जानने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें और तस्वीरें भेजीं, जो देखकर उन्हें यह पूरी स्थिति अविश्वसनीय और अजीब लगी.

ये भी पढ़ें: Trump vs Mamdani: डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी की विक्ट्री स्पीच को बताया गुस्से से भरा, चेतावनी देते हुए बोले-‘वॉशिंगटन का सम्मान करें, वरना…’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image