Thursday, June 11, 2026
HomeIndiaराहुल गांधी के बयान पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- प्रधानमंत्री के...

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द मानसिक दिवालियापन की निशानी

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर दिए बयान से सियासी विवाद तेज हो गया। भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणी को “मानसिक दिवालियापन” और राजनीतिक हताशा बताया, जबकि कांग्रेस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी और किसान संकट जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

लखनऊ। राहुल गांधी के एक बयान को लेकर बुधवार को देश की राजनीति गरमा गई। रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने दावा किया कि केंद्र सरकार और आरएसएस लगातार संविधान की मूल भावना पर हमला कर रहे हैं और देश के हितों को चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में सौंपा जा रहा है।

पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत

राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद की टिप्पणियों को “मानसिक दिवालियापन” और राजनीतिक हताशा का उदाहरण बताया। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी नेता की भाषा राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है और उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी का खुलकर बचाव किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानियां जनता के बड़े मुद्दे हैं, जिन पर जवाब देने के बजाय भाजपा बयानबाजी में उलझी हुई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा नेता नीरज सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल न केवल राजनीतिक अपरिपक्वता को इंगित करती है, बल्कि मानसिक दिवालियापन का भी संकेत देती है। मुझे लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व आज बेनकाब, परेशान और बहुत हताश है। यह उनकी भाषा में भी झलक रहा है और अगर उनमें कोई समझदारी बची है, तो उन्हें तुरंत बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, राहुल गांधी और उनकी मंडली के बयान इतने घटिया हैं कि अगर अदालत ऐसे लापरवाह बयानों पर स्वत: संज्ञान ले तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। इस बीच कांग्रेस ने गांधी का बचाव किया।

राहुल गांधी के बचाव में उतरे कांग्रेस नेता

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, क्या यह सच नहीं है कि देश के हितों पर आघात हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में जब से मोदी की भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है तब से देश को भारी नुकसान हुआ है?’’ उन्होंने भाजपा पर प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। राय ने कहा, ‘‘उनका गेम प्लान बढ़ती बेरोजगारी, किसान अशांति, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाना है।

भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, उनके शब्द और भाव भंगिमा से ज्ञात होता है कि कांग्रेस पार्टी कितनी खराब स्थिति में है। वह एक आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ कई अदालती मामले हैं। देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा कि नेता विपक्ष ऐसी भाषा का इस्तेमाल करें। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस को इसका परिणाम भुगतना होगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image