Saturday, August 29, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentबिग बॉस फेम नतालिया जयपुर पहुंचीं: बोलीं- इस शहर से मेरा खास...

बिग बॉस फेम नतालिया जयपुर पहुंचीं: बोलीं- इस शहर से मेरा खास जुड़ाव, कोटा के क्लब इवेंट में लेंगी हिस्सा

बिग बॉस 19 फेम नतालिया जानोस्जेक शनिवार को जयपुर पहुंचीं। एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर आईं नतालिया अब कोटा के एक क्लब इवेंट में हिस्सा लेंगी। उन्होंने जयपुर से अपने खास जुड़ाव के बारे में बात की और बताया कि इस महीने वह दूसरी बार शहर आई हैं।नतालिया हाल ही में जयपुर के एक फैशन शो में ब्राइडल लुक में रैंप वॉक को लेकर चर्चा में रही थीं। वह बॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं। नतालिया ‘हाउसफुल 5’, ‘विकन करी लॉ’ और ‘365 Days’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं।भारत में उन्हें ‘बिग बॉस 19’ से खास पहचान मिली थी।

जयपुर | रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ फेम नतालिया जानोस्जेक शनिवार दोपहर जयपुर पहुंचीं। वह एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से उन्हें कोटा जाना है। नतालिया कोटा के एक क्लब में आयोजित इवेंट में हिस्सा लेंगी। एयरपोर्ट पर वह कैजुअल और कूल अंदाज में नजर आईं।मीडिया से बातचीत में नतालिया ने कहा कि इस महीने दूसरी बार जयपुर आना उनके लिए बेहद खास है। इससे पहले वह इसी महीने एक फैशन शो में शामिल होने जयपुर आई थीं। इससे पहले जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के सिलसिले में भी वह शहर आ चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “जयपुर आना हमेशा खास लगता है। इस बार राजस्थान के एक और शहर कोटा जाने का मौका मिल रहा है।” जयपुर एयरपोर्ट पर फिल्म प्रोड्यूसर और सेलेब्रिटी मैनेजर अरजद नाज ने उनका स्वागत किया।

जयपुर में ब्राइडल लुक हुआ था वायरल

नतालिया हाल ही में जयपुर में आयोजित एक फैशन शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया था। उनके इस लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।नतालिया ने कहा कि जयपुर के फैशन शो और यहां के लोगों से मिले प्यार की यादें उनके लिए खास हैं।

कौन हैं नतालिया जानोस्जेक?

नतालिया जानोस्जेक पोलैंड की एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर, सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने महज तीन साल की उम्र में डांस, सिंगिंग और थिएटर से जुड़कर परफॉर्मिंग आर्ट्स की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने मॉडलिंग और इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स के जरिए अपनी पहचान बनाई।नतालिया ने कई अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कॉम्पिटिशन में पोलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। वह 30 से ज्यादा इंटरनेशनल पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।

बॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में किया काम

नतालिया का भारतीय सिनेमा से भी पुराना जुड़ाव है। वह ‘विकन करी लॉ’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘365 Days’ और ‘The Swing of Things’ जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।नतालिया कई मौकों पर भारतीय सिनेमा और संस्कृति के प्रति अपना लगाव जाहिर कर चुकी हैं। बिग बॉस के बाद भी उन्होंने कहा था कि भारत उनके लिए दूसरे घर जैसा है और वह आगे यहां ज्यादा काम करना चाहती हैं।

‘बिग बॉस 19’ से भारत में मिली पहचान

भारत में नतालिया को सबसे ज्यादा पहचान सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से मिली। अगस्त 2025 में उन्होंने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। हालांकि, उनका सफर करीब तीन सप्ताह ही चला और डबल एविक्शन के दौरान उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image