Monday, May 25, 2026
HomeCrime NewsBAP नेता के भाई की बेरहमी से हत्या, रात 2 बजे झाड़ियों...

BAP नेता के भाई की बेरहमी से हत्या, रात 2 बजे झाड़ियों में तड़पता मिला शव, इलाके में तनाव!

राजस्थान के बांसवाड़ा में सनसनी! BAP नेता के भाई की बेरहमी से हत्या। रात 2 बजे झाड़ियों में तड़पता मिला शव। सांसद राजकुमार रोत ने दी सरकार को चेतावनी-'24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन!" पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें....

बांसवाड़ा (घाटोल)। राजस्थान के आदिवासी अंचल से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे वागड़ क्षेत्र में उबाल है और तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वारदात: नोतरा कार्यक्रम से लौटते वक्त घात लगाकर हमला

जानकारी के मुताबिक, बोरपी केरेंग निवासी अनिल निनामा सोमवार रात एक सामाजिक कार्यक्रम (नोतरा) में शामिल होने गए थे। आशंका जताई जा रही है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जब अनिल वापस लौट रहे थे, तब काली मगरी गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने अनिल पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से तब तक प्रहार किया जब तक वे अधमरे नहीं हो गए।

‘रात 2 बजे का खौफनाक मंजर: लहूलुहान हालत में मिले अनिल’

मृतक के भाई अशोक निनामा ने बताया कि रात करीब 2 बजे सागबारी के सरपंच का फोन आया, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए। सरपंच ने बताया कि अनिल सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान और तड़पती हुई हालत में पड़ा है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी अनिल ने दम तोड़ दिया।

‘साजिश की बू: परिजनों और BAP कार्यकर्ताओं में आक्रोश’

अशोक निनामा और परिजनों का सीधा आरोप है कि यह कोई मामूली झगड़ा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। घटना की खबर फैलते ही बांसवाड़ा मोर्चरी के बाहर हजारों की संख्या में BAP कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने खमेरा थाना सहित आसपास के थानों का भारी जाब्ता तैनात कर दिया है।

‘सांसद राजकुमार रोत और BAP विधायकों का बड़ा ऐलान’

इस हत्याकांड के बाद वागड़ की राजनीति गरमा गई है। भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत और स्थानीय विधायकों ने इस घटना पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। सूत्रों के मुताबिक, अगर मर्डर के आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया तो बीएपी पार्टी के सांसद और विधायक पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन छेड़ सकते हैं। बीएपी के विधायक और नेता इस मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में हैं। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के लिए न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहा है। भारत आदिवासी पार्टी के नेता और आदिवासी समाज के उभरते नेता इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। आदिवासी समाज और नेता मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

पुलिस एक्शन मोड में: क्या बोले अधिकारी?

घाटोल SHO रमेश निम्मा और खमेरा पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संदिग्धों को उठाने के लिए 3 विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। क्या यह हत्या राजनीतिक रंजिश का नतीजा है? या फिर सामाजिक कार्यक्रम में हुआ कोई विवाद इस कदर बढ़ गया? फिलहाल, पूरा बांसवाड़ा इंसाफ की मांग कर रहा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular