Tuesday, April 14, 2026
HomePush Notification25 साल पुराना सपना होगा साकार, लता मंगेशकर और आशा भोसले की...

25 साल पुराना सपना होगा साकार, लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, भाई हृदयनाथ का ऐलान

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन के बाद भाई Hridaynath Mangeshkar ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि Lata Mangeshkar और आशा भोसले की याद में पुणे में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। यह करीब 25 साल पुराना सपना है, जिसे अब साकार किया जाएगा।

Asha Bhosle Death: सुरो की मल्लिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 4 साल पहले उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का भी निधन हो गया था. दोनों सिंगर्स बहनों के निधन के बाद उनके हृदय नाथ मंगेशकर ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि लता मंगेश्कर और आशा भोसले की याद में हॉस्पिटल बनाया जाएगा. इस हॉस्पिटल का निर्माण पुणे में होगा और यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा.

25 साल पुराना सपना होगा साकार

हृदयनाथ मंगेशकर ने बताया कि यह सपना नया नहीं है. करीब 25 साल पहले उनकी मां और लता मंगेशकर ने गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल बनाने की योजना बनाई थी. उस समय परिवार और डॉक्टरों ने इस दिशा में प्रयास भी किए, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका. उन्होंने कहा- परिवार ने पहले ही तय किया था कि अस्पताल लता मंगेशकर के नाम पर बनाया जाएगा. इसके लिए शुरुआती तैयारियां भी की गई थीं.

‘एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने की कोशिश’

हृदयनाथ मंगेशकर ने में बताया कि उनकी कोशिश इस अस्पताल को एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने की है. लता मंगेशकर के निधन के बाद परिवार ने उनकी सोच से प्रेरित होकर अस्पताल बनाने का फैसला आगे बढ़ाया और इसे उनके नाम पर रखने की योजना बनाई थी. उन्होंने बताया कि अस्पताल के उद्घाटन (मुहूर्त) की तारीख 16 तय की गई थी, लेकिन अचानक आशा दीदी के निधन भी चली गईं. इसीलिए अब परिवार ने निर्णय लिया है कि अस्पताल का नाम लता मंगेशकर और आशा मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular