Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsBangladesh News Updates : बांग्लादेश के हालात पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय...

Bangladesh News Updates : बांग्लादेश के हालात पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक,विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई.सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में होगी.

शेख हसीना ने कल पीएम पद से दे दिया था इस्तीफा

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है.हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी.

गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे बैठक में मौजूद

बता दें कि इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से विदेश मंत्री एस जय शंकर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहने वाले हैं. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी बैठक में शामिल होंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image