Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsParis Olympics 2024 : महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह की जोड़ी...

Paris Olympics 2024 : महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में बनाई जगह,अब चीन से होगा मुकाबला

शेटराउ, भारतीय निशानेबाजों महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका ने पेरिस ओलंपिक स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया.भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 146 स्कोर किया.अब कांस्य पदक के लिए उनका मुकाबला चीन से होगा.

भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन के पहले चरण के बाद 49 अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर थी.पहले दौर में नरूका ने 25 में से 25 और महेश्वरी ने 24 अंक बनाए.दूसरे दौर में महेश्वरी ने 25 अंक बनाए लेकिन नरूका दूसरी और पांचवीं सीरीज में चूककर 23 अंक ही बना सके. तीसरे दौर में महेश्वरी ने 25 और नरूका ने 24 अंक बनाए

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular