Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsElon Musk के 'एक्स' से इस देश में लगा बैन हटा, करीब...

Elon Musk के ‘एक्स’ से इस देश में लगा बैन हटा, करीब 1 महीने बंद रहने के बाद सर्विस फिर शुरू, जानें डिटेल्स

साओ पाउलो, ब्राजील में करीब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की सेवाएं करीब एक महीने बंद रहने के बाद दोबारा शुरू हो गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ की सेवाएं बहाल करने को मंगलवार को मंजूरी दे दी.अदालत की वेबसाइट पर पोस्ट किए एक बयान से यह जानकारी मिली है.

30 अगस्त को एक्स को ब्राजील में कर दिया था बंद

बता दें कि एलन मस्क के मालिकाना हक वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 21.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 30 अगस्त को बंद कर दिया गया था. ब्राजील ‘एक्स’ के सबसे बड़े उपयोगकर्ता वाले देशों में से एक है.

इस कारण से ‘एक्स’ की सेवाएं की गई थी बंद

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी मोरेस ने भाषण की स्वतंत्रता, धुर-दक्षिणपंथी खातों और गलत सूचना को लेकर मस्क के साथ एक महीने तक चले विवाद के बाद इस सोशल मीडिया मंच को बंद करने का आदेश दिया था. मस्क ने इस कदम को लेकर डी मोरेस की निंदा करते हुए उन्हें निरंकुश बताया था.

एक्स ने सभी मांगों को किया पूरा

मस्क के बयानों के बावजूद ‘एक्स’ ने आखिरकार डी मोरेस की सभी मांगों को पूरा किया. उसने सोशल मीडिया मंच से कुछ खातों को ब्लॉक कर दिया, बकाया जुर्माना भरा और एक कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त किया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular