Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 123 अंक...

Stock Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 123 अंक चढ़ा, Nifty 25,052 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 123.45 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,758.26 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 39.65 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,052.80 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर में रही गिरावट

आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,729.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,000.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular