Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsBaba Siddique Murder: 'बाबा सिद्दीकी के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा', BJP...

Baba Siddique Murder: ‘बाबा सिद्दीकी के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा’, BJP ने विपक्षी नेताओं की बयानबाजी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. भाजपा ने इस घटना को लेकर ओछी राजनीति करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को 3 लोगों ने गोली मार दी थी. इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य की कानून एवं व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए.

”हत्या में शामिल किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पीटीआई से कहा, “बाबा सिद्दीकी एक शानदार इंसान थे. हम सभी को उनकी हत्या का बहुत दुख है. उनकी हत्या में शामिल दो लोगों को पकड़ लिया गया है जबकि इसमें लिप्त अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. महाराष्ट्र पुलिस सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी.

”विपक्षी नेता कर रहे ओछी राजनीति”

उन्होंने कहा, ”पूरा देश उनकी हत्या से दुखी है लेकिन विपक्षी नेता इस मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं. हुसैन ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के नेता इस घटना पर बेहद ओछी बयानबाजी कर रहे हैं. यह बहुत दुखद है कि इस तरह की राजनीति की जा रही है.”

मुख्तार अब्बास नकवी ने की विपक्षी नेताओं की आलोचना

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर असंवेदनशील बयानबाजी करना उनके लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि सिद्दीकी की हत्या अत्यंत गंभीर आपराधिक घटना है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा. नकवी ने पीटीआई से कहा कि विपक्षी नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं क्योंकि उनके पास तर्कसंगत दलीलों की कमी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image