Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsUttarakhand में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश! रूड़की-लक्सर रेल मार्ग...

Uttarakhand में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश! रूड़की-लक्सर रेल मार्ग पर गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप, GRP जांच में जुटी

हरिद्वार, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रूड़की-लक्सर रेलवे मार्ग पर एक गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने रविवार को यह देते हुए बताया कि शनिवार सुबह रेल मार्ग पर पड़ा मिला गैस का सिलेंडर खाली था और इस मामले मे रूड़की कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस व रेलवे ने जांच शुरू कर दी.

मालगाड़ी के गार्ड को दिया गैस सिलेंडर

जानकारी के अनुसार, लक्सर से रूड़की की ओर जा रही BCN मालगाड़ी के गार्ड को ढंढेरा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब पौने सात बजे दूसरी रेलवे लाइन पर एक गैस सिलेंडर पड़ा हुआ दिखाई दिया. गार्ड ने इसकी सूचना मुरादाबाद रेलवे मंडल के अधिकारियों को दी, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने लक्सर स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी को इसकी सूचना दी.

रेलवे ट्रैक पर पड़ा था छोटा सिलेंडर

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (देहात) स्वप्न किशोर ने बताया कि रुड़की आने वाले रेल मार्ग के बीच में 3 किलोग्राम का एक छोटा सिलेंडर पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ व पुलिस की टीमें मौके पर पंहुची और सिलेंडर को कब्जे में ले लिया.यह सिलेंडर खाली था. मामले मे रूड़की सिविल लाइन कोतवाली में रेलवे अधिनियम की धारा 150/क के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई.

घटना के वक्त उस रेल मार्ग पर नहीं आनी थी कोई ट्रेन

लक्सर के जीआरपी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि घटना के वक्त उस मार्ग पर कोई ट्रेन नहीं आनी थी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इसमें कोई साजिश नजर नहीं आ रही है लेकिन इसके बावजूद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular