Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsMP के छतरपुर में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में लगी...

MP के छतरपुर में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

छतरपुर, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार सुबह गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. यह ट्रेन कुरुक्षेत्र और खजुराहो के बीच चलती है.

घटना के कारण 1 घंटे देरी से पहुंची ट्रेन

अधिकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ईशानगर थाने के निकट सुबह करीब 7.30 बजे ट्रेन के एक कोच में आग लग गई. स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि इस घटना के कारण ट्रेन करीब 1 घंटे देरी से पहुंची. कुरुक्षेत्र और खजुराहो के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस को ईशानगर स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकना था.

ट्रेन के कोच में इस वजह से लगी आग

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) आगे बढ़ी रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के D5 कोच से धुआं निकलते देखा. उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि कोच के निचले हिस्से में रबड़ के गर्म होने के कारण आग लगी. आग से कोच को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image