Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsAssam BJP Candidate List: असम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की...

Assam BJP Candidate List: असम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, CM हिमंता समेत 88 नाम शामिल

Assam BJP Candidate List: बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को जालुकबारी से टिकट मिला है। कई मौजूदा विधायक और मंत्री दोबारा मैदान में हैं, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

Assam BJP Candidate List: बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी. सूची में कई दिग्गज नेता, मौजूदा मंत्री और वर्तमान विधायकों को फिर से मैदान में उतारा गया है. जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है.

हिमंता बिस्वा सरमा का जालुकबारी से टिकट

पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है. जबकि वर्तमान में सीएम हिमंता विस्वा सरमा को जालुकबारी सीट से मौका दिया है.

असम में 1 चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर चुका है. इसके अनुसार, असम में चुनाव 1 चरण में होंगे. जिसके लिए वोटिंग 9 अप्रैल को होगी. 4 मई को वोटों की गिनती होगी और साफ हो जाएगा की असम में किसकी सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें: Surat Fire News: सूरत में भीषण हादसा, इमारत में आग लगने से फटा सिलेंडर, 2 लोगों की मौत, 9 घायल



Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular