Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsSurat Fire News: सूरत में भीषण हादसा, इमारत में आग लगने से...

Surat Fire News: सूरत में भीषण हादसा, इमारत में आग लगने से फटा सिलेंडर, 2 लोगों की मौत, 9 घायल

Surat Fire News: सूरत के कापोदरा इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत और 9 लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। इमारत में रखे 8 सिलेंडरों में से 2 फट गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Surat Fire News: गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया. जहां एक इमारत में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया.

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना भारतनगर के कापोदरा इलाके में रचना सर्कल के पास स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब 5.30 बजे हुई. इमारत में एंब्रॉयडरी का भी काम होता था. उन्होंने बताया कि इमारत में 8 गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से 2 में विस्फोट हो गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई.

फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले फटा सिलेंडर

‘घटना की सूचना मिलते ही 4 दमकल केन्द्रों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची. लेकिन उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण लिया था. दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही एक एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे आग और तेजी से फैली.’

शीट तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला

फायरब्रिगेड कर्मियों ने इमारत की तीसरी मंजिल में लगी ‘शीट’ को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा. दमकलकर्मियों ने कुल 11 लोगों को बाहर निकाला. उनमें से 9 को मामूली चोटें आईं, जबकि 2 की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: LPG Gas Crisis in India : आत्मनिर्भर भारत और गैस की किल्लत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular