Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsSonu Sood की बढ़ी मुश्किलें, एक्टर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट,...

Sonu Sood की बढ़ी मुश्किलें, एक्टर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें क्या है पूरा मामला ?

लुधियाना की अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वकील राजेश खन्ना ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, जिसमें सोनू सूद को गवाही देनी थी। बार-बार समन भेजने के बावजूद कोर्ट में पेश न होने के कारण न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया।

Sonu Sood Arrest Warrant: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. इसके बाद अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने धोखाधड़ी के एक मामले में गवाही देने के लिए पेश न होने पर गुरुवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल लुधियाना के एक वकील राजेश खन्ना ने 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. वकील का आरोप है कि मुख्य आरोपी मोहित शुक्ला ने उन्हें रिजिका कॉइन में निवेश का लालच दिया था. एक्टर सोनू सूद को इस मामले में गवाही देनी थी. लेकिन सोनू समन के बाद भी कोर्ट नहीं पहुंचे. अब इसी को लेकर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है.

आदेश में कही गई ये बात

गिरफ्तारी वारंट को मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस थाने को भेजा गया है. जिसमें उन्हें अभिनेता सोनू सूद को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि मामले में अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी. अदालत ने साफ कहा है कि सोनू सूद को समन या वारंट जारी किया गया था. लेकिन वह अदालत में पेश होने में विफल रहे हैं. आपको (पुलिस) को सोनू सूद को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया जाता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular