Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' का एक और वीडियो आया सामने, बीच...

दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ का एक और वीडियो आया सामने, बीच सड़क हुई हाथापाई, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की और कुछ लोगों के बीच जुबानी जंग चल रही है। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि दिल्ली में वड़ा पाव बेचने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की अपनी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उसके एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसमें वो रो-रोकर वड़ा पाव बेचती नजर आई थी। ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिसमें देखा गया कि लोग यहां से वड़ा पाव खाने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। अब इस लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़ाई -झगड़ा और हाथापाई करती दिखाई दे रही है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठी इस वायरल गर्ल की मां को लोगों से लड़ते-झगड़ते हुए और लड़ाई की रिकॉर्डिंग कर रहे लोगों पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। हंगामे के दौरान वह भीड़ को अपशब्द भी कहने का प्रयास करती है। फिर कुछ ही देर बाद वह घटनास्थल से भाग जाती है, लेकिन इसके बाद आगे का नजारा और भी डरावना जब हो जाता है जब ‘वड़ा पाव गर्ल’ एक महिला के साथ मारपीट की कोशिश करती नजर आती है। दोनों ही आक्रामक रूप से एक दूसरे पर चिल्ला रहे थे। हालांकि इस बीच कुछ लोग बीच-बचाव करने आ जाते हैं और दोनों को एक दूसरे से दूर कर देते हैं।

हालांकि यह झगड़ा क्यों हो रहा था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है और ना ही ये पता चल पाया है कि लड़ाई में शामिल किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई है या नहीं, पर झगड़े का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर बवाल मचा रहा है। करीब दो मिनट के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular