Saturday, May 30, 2026
HomeLatest Newsरांची में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 16 बच्चे घायल,...

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 16 बच्चे घायल, अभिभावकों ने लगाया ये आरोप

रांची में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में स्कूल बस पलट जाने से 15 बच्चे घायल हो गए। यह घटना मंदार के सेंट मारिया स्कूल के पास हुई। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि बस हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हो गए। सभी का पास के मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बच्चे के सिर में चोट लगी है और उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है।

वहीं, इस घटना को लेकर बच्चों के माता-पिता का आरोप है कि बस तेज रफ्तार में थी और दुर्घटना के वक्त ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था। इस वजह से बस हादसे का शिकार हुई। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि आज बस 45 मिनट लेट आई थी। ऐसे में समय की भरपाई के लिए ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। साथ ही वह फोन पर किसी से बात भी कर रहा था।

अब इस घटना के बाद से पुलिस एक्टिव है और मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपित बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image