अलवर। राजस्थान के अलवर जिले की एक 18 वर्षीय छात्रा ने खुदकुशी कर ली. छात्रा दिल्ली में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी. परिजनों का दावा है कि परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की घोषणा के बाद वह तनाव में थी. छात्रा को 21 जून को आयोजित होने वाली री-NEET परीक्षा में शामिल होना था.
मृतका की पहचान रेनू मीणा के रूप में हुई है, जो अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के भनोखर गांव की रहने वाली थी. रेनू के चाचा योगेश मीणा ने बताया कि वह अपने भाई-बहनों के साथ दिल्ली के पालम क्षेत्र के पास एक फ्लैट में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी.
परिजनों के अनुसार, 13 जून को रेनू घर पर थी, जबकि उसके भाई-बहन लाइब्रेरी गए हुए थे. शाम को जब वे वापस लौटे तो रेनू अपने कमरे में चली गई. कुछ देर बाद जब उसे चाय पीने के लिए आवाज दी गई तो कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह तो रेनू का शव रोशनदान से लटका मिला.
पढ़ाई में बेहद होशियार थी रीनू
परिवार का कहना है कि रेनू पढ़ाई में बेहद मेधावी थी और डॉक्टर बनने का सपना था. चाचा के अनुसार, उसने पूरे साल कड़ी मेहनत की थी और रोजाना 10 से 15 घंटे तक पढ़ाई करती थी. वह अक्सर परिवार से कहती थी कि उसका पेपर अच्छा हुआ है और उसे अच्छी रैंक मिलने की उम्मीद है.रिवार को विश्वास था कि वह NEET परीक्षा में सफल होकर परिवार की पहली डॉक्टर बनेगी.
सांसद संजना जाटव ने जताया दुख
सांसद संजना जाटव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े विवादों और अनिश्चितता का असर छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि एक होनहार छात्रा का इस तरह चले जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है. साथ ही छात्रों को मानसिक सहयोग और बेहतर परामर्श उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्रों या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लें.
एक बेटी का सपना टूटा, जवाब कौन देगा?
— SANJNA JATAV (@IncSanjanajatav) June 16, 2026
Neet परिक्षा पेपर लीक से आहत होकर मेरे संसदीय क्षेत्र के ग्राम भनोखर की बेटी रेनु मीना के आत्महत्या करने का अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक समाचार मिला। रेनु लंबे समय से दिल्ली में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। आज उनके परिजनों से मिलकर… pic.twitter.com/uVaJ6U6DuX
ये भी पढ़ें: अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात, आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी रोकने पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा



