Saturday, June 20, 2026
HomeIndiaअमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात, आतंकवाद और ड्रग्स...

अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात, आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी रोकने पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आतंकवाद, सीमा सुरक्षा, ड्रग्स तस्करी रोकने और अपराधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद गोर ने इसे “बेहतरीन” बताते हुए कहा कि दोनों देशों ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।

Sergio Gor Meets Amit Shah: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन से लौटने के तुरंत बाद हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई, सीमा सुरक्षा, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने और अपराधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

सर्जिया गोर ने मुलाकात की शेयर की तस्वीरें

बैठक के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए इसे “बेहतरीन बैठक” बताया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई. गोर के अनुसार दोनों देशों ने आतंकवाद से मुकाबला करने, अवैध ड्रग्स के नेटवर्क पर लगाम लगाने, सीमाओं को सुरक्षित बनाने और अपराधियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

गोर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक बेहतरीन बैठक हुई. हमारे बीच आतंकवाद से लड़ने, अपने लोगों को नशीले पदार्थों और अवैध ड्रग्स से बचाने, अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने और दोनों देशों के अपराधियों को मिलकर सजा दिलाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर बहुत अच्छी बातचीत हुई.

पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात की तस्वीर भी की शेयर

इससे पहले सर्जियो गोर ने नई दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की. उन्होंने बताया कि फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने सहित कई अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई.

जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति की भी समीक्षा की. विदेश मंत्रालय ने बताया कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई गति देगा.

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947′ का टीजर रिलीज, भारत-पाक विभाजन की दर्दनाक कहानी फिर होगी पर्दे पर जिंदा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image