Friday, July 3, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAlpha Box Office Collection Day 1 : कैसी रही शुरुआत? 3 करोड़...

Alpha Box Office Collection Day 1 : कैसी रही शुरुआत? 3 करोड़ रुपए एडवांस बुकिंग, पहले दिन 5–8 करोड़ कमाई का अनुमान

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' ने करीब ₹3 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ सिनेमाघरों में शुरुआत की है। पहले दिन 5–8 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है। सोशल मीडिया और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर होगी।

Alpha Box Office Collection Day 1 : मुंबई। (प्रज्ञा पांडे) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान स्पाई फिल्म को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त बज बना हुआ था। अब फिल्म की पहले दिन की शुरुआती तस्वीर भी सामने आने लगी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने एडवांस बुकिंग से करीब 3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि पहले दिन फिल्म की 5 से 8 करोड़ रुपए के बीच ओपनिंग रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आधिकारिक बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।

सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन

रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी राय साझा करनी शुरू कर दी। किसी ने फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन और वीएफएक्स की तारीफ की, तो कुछ दर्शकों ने इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को कमजोर बताया। सबसे ज्यादा चर्चा शरवरी की परफॉर्मेंस को लेकर हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस से सभी को प्रभावित किया है। वहीं, बॉबी देओल के विलेन अवतार को भी काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी उम्मीद के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ती। वहीं कुछ लोगों ने आलिया भट्ट के किरदार को भी अपेक्षा से कम दमदार बताया।

समीक्षकों की राय भी अलग-अलग

फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया भी एक जैसी नहीं रही। समीक्षक उमैर संधू ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि आलिया भट्ट इस किरदार में पूरी तरह फिट नहीं बैठतीं। हालांकि, उन्होंने बॉबी देओल के अभिनय की सराहना की। वहीं फिल्म समीक्षक कुलदीप गांधी ने ‘अल्फा’ को एक मनोरंजक एक्शन एंटरटेनर बताया। उनके मुताबिक फिल्म में दमदार एक्शन, कई सरप्राइज ट्विस्ट और संतोषजनक क्लाइमैक्स देखने को मिलता है। उन्होंने खासतौर पर दोनों महिला लीड किरदारों की जर्नी को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी रफ्तार?

फिलहाल ₹3 करोड़ की एडवांस बुकिंग और 5–8 करोड़ रुपए की संभावित ओपनिंग के साथ ‘अल्फा’ ने ठीक-ठाक शुरुआत की है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर फिल्म को सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।पहले दिन के मिले-जुले सोशल मीडिया रिएक्शन और शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रेंड को देखते हुए फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। ‘अल्फा’ का असली इम्तिहान वीकेंड में होगा, जहां दर्शकों का रिस्पॉन्स तय करेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है या नहीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image