Tuesday, June 9, 2026
HomeCrime Newsमेरठ की मॉडल को शादी का झांसा देकर 11 साल तक किया...

मेरठ की मॉडल को शादी का झांसा देकर 11 साल तक किया शोषण, तीन बार गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

मेरठ के सरधना क्षेत्र की एक मॉडल ने युवक वसील पर शादी का झांसा देकर 11 साल तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन का दबाव, तीन बार गर्भपात कराने और 50 लाख रुपये लेने का भी दावा किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Meerut Crime News : मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की एक मॉडल ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर 11 साल तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने विवाह का वादा कर उसका विश्वास जीता और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। बाद में उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया, जिसका विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी गईं।

मामले को लेकर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मॉडलिंग के दौरान हुई थी आरोपी से मुलाकात

पीड़िता ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2015-16 में मॉडलिंग के सिलसिले में मुंबई जाने के दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी युवक वसील से हुई थी। युवक ने उसे मॉडलिंग में आगे बढ़ाने और बाद में शादी करने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर युवक ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और आर्थिक रूप से भी उसका शोषण किया।

शादी का दबाव बनाने पर रखी धर्म परिवर्तन करने की शर्त

पीड़िता का दावा है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन करने की शर्त रख दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पुलिस में शिकायत करने पर निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने विभिन्न बहानों से उससे करीब 50 लाख रुपये लिए। युवती ने यह भी दावा किया है कि उसके तीन बार गर्भपात कराए गए।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार को थाना सरधना में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर देने वाली लगभग 28 वर्षीय युवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में मॉडलिंग के लिए सरधना से मुंबई गई थी, जहां उसकी मुलाकात सरधना क्षेत्र के ही युवक वसील से हुई। उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उससे धनराशि भी ली।

अभिजीत कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर थाना सरधना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।धर्म परिवर्तन के आरोप के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि दोनों लंबे समय तक मुंबई में साथ रहे थे। अब युवती ने मेरठ में शिकायत दी है, जिसके सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image