Tuesday, July 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentTumbbad 2 : आलिया भट्‌ट की 'तुम्बाड 2' में एंट्री तय, इस...

Tumbbad 2 : आलिया भट्‌ट की ‘तुम्बाड 2’ में एंट्री तय, इस स्टार के साथ रोमांस करती आएंगी नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'तुम्बाड 2' में सोहम शाह के साथ नजर आएंगी। सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी। 2018 की 'तुम्बाड' के सफल री-रिलीज के बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

Tumbbad 2 : मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्म ‘तुम्बाड 2’ (Tumbbad 2) में अभिनेता सोहम शाह (Sohum Shah) के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद (Aadesh Prasad) कर रहे हैं जबकि इसका निर्माण सोहम शाह फिल्म्स ने पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। यह वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ का अगला भाग है।

सोहम शाह संग पहली बार दिखेंगी आलिया

सोहम शाह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक नया अध्याय शुरू होता है। आलिया भट्ट, ‘तुम्बाड 2′ में आपका स्वागत है। तीन दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।’ यह फिल्म तीन दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। अभिनेत्री ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।

वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। यह फिल्म शुरुआती रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि, वर्ष 2024 में दोबारा रिलीज होने पर फिल्म सफल रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।

फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें विनायक राव (सोहम शाह) के लालच और जुनून की कहानी दिखाई गई है, जो हस्तर नामक दुष्ट शक्ति द्वारा संरक्षित एक पौराणिक खजाने की तलाश में निकलता है। ‘तुम्बाड 2’ के अलावा आलिया भट्ट फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image