Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest Newsजन्मदिन पर एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर लगाकर...

जन्मदिन पर एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर लगाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की

एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा ने अपने जन्मदिन पर समग्र सेवा संघ के बैनर तले विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा का संदेश दिया। युवाओं, महिलाओं और पुलिस अधिकारियों ने उत्साह से रक्तदान किया।

Siddhant Sharma Birthday : जयपुर। रिजल्ट ओरिएंटेड युवा आरपीएस अधिकारी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखने वाले सिद्धांत शर्मा ने अपने जन्मदिन पर अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अपने जन्मदिन पर मानवसेवा का संदेश देते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जहां बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और पुलिस अधिकारियों ने भी रक्तदान किया।

समग्र सेवा संघ के बैनर तले आयोजित किए गए। एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि इस रक्तदान महाअभियान का मकसद लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना और जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। समग्र सेवा मिशन के साथ ‘हल्ला बोल’ टीम द्वारा संस्था के संस्थापक, एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा के जन्मदिन पर विशेष तौर पर यह आयोजन किया गया।

एसओजी डीआईजी भुवन भूषण यादव, जेडीए डीआईजी आनंद शर्मा, डॉ. सर्वेश अग्रवाल (वीपी, महावीर जयपुरिया अस्पताल), आनंद अग्रवाल (सीईओ, स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप), आशीष कूलवाल (असिस्टेंट कमिश्नर, जीएसटी), मालवीय नगर एसीपी विनोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग इस आयोजन में शामिल हुए। अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं और ‘हल्ला बोल’ टीम को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, संस्था द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं, ‘सेल्फ डिफेंस’ सीखने वाली बालिकाओं और ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’ के बच्चों को भी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा, “जीवन का असली अर्थ केवल अपने लिए जीना नहीं, बल्कि दूसरों के काम आना है। जब युवा अपनी ऊर्जा समाज के उत्थान में लगाते हैं, तो राष्ट्र आगे बढ़ता है।” उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए सभी रक्तदाताओं व ‘हल्ला बोल’ टीम की जमकर सराहना की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image