Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsCJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, बोले- हमले के पीछे...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, बोले- हमले के पीछे RSS के कुछ लोग

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने जयपुर में हुए हमले के पीछे आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया और कहा कि यह छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश है। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में प्रदर्शन करेंगे।

CJP Founder Abhijeet Deepke : नागपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुआ हमला आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कराया गया और इसका उद्देश्य छात्रों की आवाज दबाना है। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिशों के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में सीजेपी के संविधान चौक पर प्रदर्शन से पहले दीपके मंगलवार सुबह नागपुर हवाई अड्डे पहुंचे। इससे पहले जयपुर में सोमवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने दीपके के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस घटना के सिलसिले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

RSS के लोगों ने मेरे ऊपर हमला किया : दीपके

यह पूछे जाने पर कि वह इस हमले के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं, दीपके ने आरोप लगाया, वहां आरएसएस के कुछ लोग थे और इसमें कोई नयी बात नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ बोलता है तो इस तरह की घटनाएं होती हैं। आरएसएस से संबंध होने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दावों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा, ‘‘तो क्या इसीलिए उन्होंने कल मुझ पर हमला किया? उन्होंने दोहराया कि उन पर हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास था।

दीपके ने कहा, हम अपने मुद्दों से नहीं भटकेंगे। जितना चाहो हम पर हमला कर लो। हम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे और अपने मुख्य मुद्दे से नहीं हटेंगे, जो एक करोड़ से अधिक छात्रों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के हमले होते रहेंगे, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। हम महात्मा गांधी और आंबेडकर के मार्ग पर चलते हैं। यह हमारा सत्याग्रह है और हम शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे।

दीपके ने नागपुर के निवासियों, छात्रों और युवाओं से मंगलवार शाम चार बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सीजेपी नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, नागपुर में प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस को इस प्रदर्शन में 2,000 से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image